कल्पनाशब्दों के बीच
भाषा / Language
सभी रचनाएँ

रचना 3296

भाषा / Language

कोयल नाच नहीं सकती

*कोयल नाच नहीं सकती .... मोर गा नहीं सकता..... प्रेम में असहाय होना कुछ ऐसा सा ही है न? *तुम्हारा बस होना ..... बस तुम्हारा होना.... प्रेम की इससे वाज़िब वजह मेरे पास नहीं। *प्रेमी हो जाने पर प्रेम दुखने लगता है.... हम तुम प्रेम रहेंगे..... *उसके होंठ सबसे छोटा कागज़ और मेरी सबसे लंबी कविता अभी लिखी जानी है .... *अप्रेम में अतिरिक्त "अ" मैं हूँ और शेष प्रेम तुम
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें