कल्पनाशब्दों के बीच
भाषा / Language
सभी रचनाएँ

रचना 3203

भाषा / Language

To the most amazing wonder *woman *of my life

To the most amazing wonder *woman *of my life..... प्रिय भव्या आज तुम 21 साल की हो गई। एक नया पड़ाव एक नया पायदान । अब तुम अपने लिए ज़िन्दगी के हर छोटे बड़े फ़ैसले करने का हक़ रखती हो। मैं हमेशा कहती हूँ मैं समझ कर ज़िन्दगी जी रही पर तुमने सोच समझ कर ज़िन्दगी जीने का रास्ता चुना है। इसमें बारीक सा अंतर है पर यह तुम्हें अलहदा बना देता है। तुम्हारी न हारने वाली आदत , तुम्हारा मुस्कुराना, तुम्हारे न थकने रुकने वाले प्रयास, तुम्हारी सबसे अलग हो कर चलने वाली अदा ये सब तुमको एक दिन वो जरूर देंगी जो तुमने अपने लिए सोचा समझा है। You are a fierce lady .....Always ready for plan B .The way you have carved yourself in these 2-3 years surprises me . The way you take decisions ,the way you choose,the way you analyse is awesome. I learn so much from you. करीब दो साल से हम मिले नहीं पर मैंने कभी तुम्हें शिथिल पड़ते हुए नहीं देखा। तुम्हारा अपना साथ और तुम्हारे कुछ दोस्तों का साथ परदेश में भी तुमको अकेला नहीं होने देता। मैंने एक गुड़िया भेजी थी परदेश आज मुझे वो एक सधी हुई स्त्री दिखती है। जो रूप,धन,और बुद्धि में से सही सही अपने लिए चुन ले वो हार नहीं सकता। तुम हर बार सही चुनती हो। लोगों के मन में छाप छोड़ देना एक कुव्वत का काम है। जाने के बाद कोई याद करे तो तुम्हारा होना होना है। ये तुम हर बार करती हो। तुम्हारा काम नाम से पहले दूसरों तक पहुंचता है। इसलिए जो करो जम के करो। करने के बाद गम न करो। ज़िन्दगी कम नहीं होनी चाहिए.... कम लोग भले हों । 21 साल पहले की भव्या जब गोद में आई थी वो दिन याद करती हूँ तो लगता है तुम्हारी जैसी बेटी ईश्वर सबको दे। तुमने मेरी ज़िंदगी में उस एक दोस्त की कमी पूरी की है जो मुझे अंदर बाहर से जानता है और मेरे साथ मेरे लिए लड़ता है। You are my dream come true. Most motivating and aspiring woman of my life. When, what,why,how,whom and where these are wonderful words. Keep using them appropriately in your life. A real fighter..... Bhavya Pandey संस्कार और ईश्वर प्रतिलिपी से हैं।इन्हें कभी मत भूलना। जी भर के जियो😊😊😊 हम सबको तुम पर नाज़ है। stay as u are. इतनी दूर से तुमको क्या भेजूं....मेरी अपनी बस एक मुस्कान है वही रख लो। प्यार तुमको मां *तस्वीरें भव्या ने भेजी हैं ।मेलबोर्न से कल रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में हमारे साथ केक काटने के बाद।
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें