भाषा / Language
आज असमानी नल खुले हुए हैं....सुबह से बूंदे पड़ रहीं ।बाहर नह…
✦
आज असमानी नल खुले हुए हैं....सुबह से बूंदे पड़ रहीं ।बाहर नहीं जाना था तो सोचा खुद में चलें..... शाम भर जो जी आया लिखा.... मन रोकना नहीं आता मुझे। 😊😊😊😊
*स्मृति पटल पर उस रोज़ देखी सफ़ेद कमीज़, किताब में दबा मोरपंख और एक मुड़ा पन्ना बचा है.....
बाक़ी सब शेष में दर्ज़ है।
*फ़लसफ़े और आंकड़े नहीं बूझ पायेगा बेचारा
प्रेम निरा अनपढ़ फिलॉस्फर है
*मन से मन की मन का करने की लड़ाई हो..... तुम
मैं निर्दोष हूँ
मेरा प्रेम दोषी है।
*अवश,विवश,परवश सब प्रेम की अदृश्य क्रियाएं हैं।
अवश्य शायद प्रेम की प्रतिक्रिया है।
*मेरा सूरजमुखी स्वयं को झुकता मुड़ता है
मैंने अपने अंधेरे अन्तरमुखी किये हुए हैं।
*मन लांघना सिखा दिया तुमने....
मेरा मन हृदय- तल में ही बजता- तजता रहता है।
*अथ और अथाह के बीच की शाश्वत पंक्ति है प्रेम।
लिखने से समय और दुःख सिकुड़ जाते हैं मेरे।बस इसलिए लिखती रहती हूँ।
शुभरात💐💐
तस्वीर में तस्वीरें हैं .....जैसे कल्पना में कल्पनाएं😊😊
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें