कल्पनाशब्दों के बीच
भाषा / Language
सभी रचनाएँ

रचना 2767

भाषा / Language

इतनी दिल दहलाने वाली खबरों के बीच मेरे लिए दिल रखने वाली एक…

इतनी दिल दहलाने वाली खबरों के बीच मेरे लिए दिल रखने वाली एक खबर ये आई आज दोपहर में कि मेरे ड्राइवर किशन को बेटा हुआ। ईश्वर ने खूब कृपा की ।ऐसे हालात में घर पर ही बेटे ने जन्म लिया। दोनों स्वस्थ हैं। किशन मेरे पास पिछले 4 साल से है। बेहद विश्वास पात्र बेहद सलीकेदार। ऐसे की जैसे मेरा छोटा भाई। भाई जैसा शब्द उसने मुझ से कमाया है। हर कठिन समय में वो मेरे परिवार के साथ खड़ा रहता है।😊😊😊 हमेशा वो रोज़ सुबह गाड़ी की चाबी लेकर मेरे पैर छूता है । जाने क्यूँ । आप लोगों के अलावा कहीं मेरी गुज़र हो नहीं सकती कहता है।मैं आप के घर के अलावा कहीं टिक ही नहीं सकता। उसे कुछ भी काम कहो.... तो कहता है आप टेंशन न लो...मैं कर दूंगा। मुझे वो सहायक कभी लगा ही नहीं। उसे मेरे बच्चों की चिंता रहती है। रात सवेरा कुछ नहीं देखता जब भी बुलाओ .... हाज़िर। बहुत खुश हूं कि वो और उसका परिवार खुश है। तस्वीर भेज कर लिखा है आशीर्वाद दो दीदी। मेरा सब आप लोगों की वजह से अच्छा है। ये कितने प्यारे मन के लोग हैं ईश्वर इन्हीं की वजह से है। जीवन ऐसी ही छोटी छोटी ख़ुशी समेट लेने में है। जो साथ दे .... वही अपना है। ईश्वर तुम पर बना रहे किशन भाई😊😊😊
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें