भाषा / Language
रंग
✦
*रंग ....
तुम
लगे कहीं
दिखे कहीं
इस लगने और दिखने के बीच
कहीं नहीं
*रंग ..
तुम
संज्ञा नहीं
क्रिया
*रंग...
तुम
आर पार
ओर छोर
है और नहीं के बीच ...
कहीं कहीं
एक टीप
पोल्का डॉट्स
रंग ...
तुम
पहला और बस पहला
Now or never
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें