कल्पनाशब्दों के बीच
भाषा / Language
सभी रचनाएँ

रचना 2636

भाषा / Language

कल दक्षु की परीक्षा खत्म हो गयी तो आज उसने अपना independenc…

कल दक्षु की परीक्षा खत्म हो गयी तो आज उसने अपना independence day घोषित कर रखा है। सुबह सुबह विनोद से फ़ोन कर कहा ....wish mee... आज मेरा स्वतंत्रता दिवस है। 😊 तो आज लंच बाहर किया हम दोनों ने। साथ में एक फुटबॉल और new studs भी ले लिए कि एग्जाम के बाद ये तो बनता है। मैंने कहा नंबर कम आएंगे तब बताऊंगी तुझे। तो कह रहा इस लिए तो जूते पहले ले लिए। बाद में तो खाने भी पड़ सकते हैं। माँ वैसे भी नंबर तो मोह माया है। छोड़ो ना😊😊😊 खेलने का इतना शौकीन है कि पूछो मत।आज कल हैडफ़ोन में गाने सुनकर साथ साथ गाने भी लगा है। कमरा पोस्टर्स से भरने लग रहा है। लग रहा दक्षु बड़े हो रहे हैं.... भुवन बाम का गाना मेरे फ़ोन पर लगा कर दिया अभी कि ये सुनो....तेरी मेरी ....मेरी तेरी इक कहानी है।😊😊 *तस्वीरें दक्षु कृपा हैं। वो भी मन मार के ली गयी हैं😊
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें