भाषा / Language
भांग के बीज
✦
भांग के बीज ....
इन्हें भूनकर इनमें नमक ,हरीमिर्च,हरा धनिया,लहसुन अदरक के साथ पीस कर भांग का नमक बनाया जाता है। इसका स्वाद ग़ज़ब का होता है।
पहाड़ में इससे चटनी भी बनाई जाती है। कद्दू,गडेरी, लाई के सब्जी में भी मिलाया जाता है।पहाड़ी खाना भांग बिना अधूरा है।
भांग का नाम नशे से जोड़ा जाता है लेकिन आपको बता दूँ कि भांग के बीज के फायदे कई सारे हैं जो आपके लिए लाभदायक हो सकते हैं। भांग के बीज (hemp seeds) में कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं।
झूमने वाला जादू इसके पत्तों और बीज में होता है जिसे मसल मसल कर तैयार किया जाता है।
*आज माल्टा खाओ...कल नींबू खाएंगे।आज यहां तेज़ धूप नहीं। नींबू सान के खाने का मजा धूप में आता है।
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें