कल्पनाशब्दों के बीच
भाषा / Language
सभी रचनाएँ

रचना 2042

भाषा / Language

मेरे जैसे बन जाओगे जब इश्क़ तुम्हें हो जाएगा

मेरे जैसे बन जाओगे जब इश्क़ तुम्हें हो जाएगा .... आज जो जादू हुआ वो बताने लायक है.... तस्वीरों का शौक है मुझे...शायद खुद को हम यहीं मुस्कुराते हुए देख पाते हैं आईने और दिलबर की आंखों के अलावा। इस शौक का रत्ती भर भी शौक विनोद को नहीं ।तस्वीर खिंचवाना उनके लिए बेहद बोझिल और बकवास काम है।वो मुझसे बिल्कुल उलट धीर गंभीर बेहद सिंपल इंसान हैं। आज अचानक बोले चलो आज तुम मेरी तस्वीर खींचो। रोज़ रोज़ के routine से बोर हो गया हूँ। मैं सन्न रह गयी। मन ही मन मुस्कुरायी। फटाफट फ़ोन से धड़ाधड़ तस्वीरें खींच ली कि बंदे का मूड ही न बदल जाये। आज बदले बदले हुज़ूर नज़र आ रहे। तस्वीर देखने के बाद बोले अच्छा लग रहा हूँ ना...? तस्वीर में मुस्कान भी मुस्कुरा रही आज। अब status में नए विनोद दिख रहे सबको। मैं सोच रही मेरा असर है या आज जादुई sunday है। ये जो कम कम मुस्कान है विनोद की वो तो बहुत ही ज्यादा वाली है आज तक की😊😊😊😊💐💐💐
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें