भाषा / Language
Dear ज़िन्दगी भव्या
✦
Dear ज़िन्दगी भव्या ....
अब जब कि तुम अपने लिए चुनी राह पर पहला कदम रख रही हो ऐसा बहुत कुछ है जो तुमसे कहना है।
खुश हूँ कि तुमने ख्वाब देखे और उन्हें ज़िद्द की तरह तराशा। अपने लिए खुद निर्णय लिए और कायम रही । कभी कभी हैरत होती है कि मेरी नन्ही भव्या आज अपना कल लिखने के लिए हम सब से दूर विदेश में अकेले पढ़ने का मन बना बैठी है। विषय चुनने से लेकर देश चुनना और फिर उसकी बेस्ट ऑफ बेस्ट यूनिवर्सिटी में खुद दाखिला ले लेने के लिए तुम्हें ढ़ेर सारी बधाई।
May you learn ...unlearn and relearn at your dream university ..Monash university melbourne, Australia
(Bachelor of media communication)
भव्या तुम्हें अपने पंख दे रही... साथ कुछ सीख भी ....
हमेशा मुस्कुराती रहो। सौम्यता से सुंदर कोई गहना नहीं। खूब पढ़ो ... खूब जियो। सब का विश्वास तुम पर बना रहे । लौटो तो एक नए आत्मविश्वास के साथ ...अपने ख्वाबों से कभी समझौता मत करना। खुद में खुद को बचाये रखना।यही तुम्हारी आगे की राह तय करेगा।
तीन साल तुमसे दूर रहना मुश्किल है। एक दोस्त को खूब miss करूंगी। मेरा punching bag हो तुम। मेरी लाइफलाइन भी...
तुम्हारे इस निर्णय में हमेशा साथ मिलूंगी ।
Make me proud भव्या....
Be brave ...Be grand ...Be unique and above all Be grounded.
एक नई भव्या के इंतज़ार में ...
माँ
😊खुशी आप सब से साँझा कर रही 💐💐💐
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें