भाषा / Language
मैं उससे बंधी हूँ ... पर वो मुझसे मुक्त है।
✦
मैं उससे बंधी हूँ ... पर वो मुझसे मुक्त है।
कुछ कीलें चुभती नहीं पर टेक जरूर देती हैं।
--------------------
दुनिया को ज़माना होते देर ही क्या लगती है ?
बस नज़रें ही तो फेरनी है।
--------------------
उसे पहले से ही किसी की शिकायतें पसंद नहीं थी ।फिर सारी प्रार्थनाओं से भी वह उचट गया।
उसे जवाब ना देने की अजीब बीमारी थी । उसने संवाद वाला प्रेम कभी अपनाया ही नहीं। शब्दों को गुमशुदा कर देना उसकी बेहतरीन आदतों का हिस्सा था।
उसे अपनी सारी प्रेमिकाएं मूक ही पसंद थी।
निर्मोही ! तुम्हारे शब्दों का इंतज़ार रहेगा।
प्रेम तुम्हारे हिस्से में भी कम ही रहे। खर्च न हो।
कल्पना💐
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें