कल्पनाशब्दों के बीच
भाषा / Language
सभी रचनाएँ

रचना 1518

भाषा / Language

घोर उदासियों के इस दौर में

घोर उदासियों के इस दौर में हमें उससे भी घोर उदासियाँ देखने और सुनने की आदत होने लगी है ये रुका नहीं तो हमें उदास आंखें इज़ाद करनी होंगी और पारा पड़े कान भी इससे भी उदास मंज़र लिखने पड़ेंगे जाने कितने ? जाने क्यूँ ? क्या हम तैयार हैं ? और हमारी कलम? घोर उदासियाँ हमें खुरच रहीं हैं। रोज़ रोज़ धीरे धीरे एक दिन हम बचेंगे ही नहीं उदास गर्द बचेगी... इंसान नाम की ग्लानि में लिपटी अनपढ़ जाहिल असंवेदनशील अमानुष फिर जाने कौन कहेगा...... उ .... दास था।
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें