भाषा / Language
लौट जाना.....वो भी खुली बाहों वाले दिलबर के पास इससे ज्यादा…
✦
लौट जाना.....वो भी खुली बाहों वाले दिलबर के पास इससे ज्यादा शायद ही कुछ माँगती होगी प्रेमिका।
जानती हूँ ...
तुम आज फिर वैसे ही चुपचाप मुस्कुराते खड़े होंगे । मेरे लिए हरे हरे चीड़ देवदार पहने हुए। नीला आसमान धोकर मेरे लिए फिर एक बार नया किया तो जरूर होगा। और वो जंगली पहाड़ी फूलों का bouquet ?
काफल भरा दोना ...मेरा gift?
सुनो...
वो ठंडी बयार और छुट पुट वाली बारिश भी तैयार रख दो न। रंगीली धूप का पैमाना पीना है तुम्हारा।रूमान कम न हो जरा भी ।
रास्ते भर तुम मेरे साथ चलोगे ना ....गले लगकर।
एक बार फिर मुझे अपना लो ।
आ रहीं हूँ ......इस बार दिन नहीं ....हफ़्ते गिनेंगे साथ ।
लौटना कितना ख्याली है मेरा 😊😊😊😊
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें