कल्पनाशब्दों के बीच
भाषा / Language
सभी रचनाएँ

रचना 0309

भाषा / Language

देहलीज़ के .....उस तरफ भी

देहलीज़ के .....उस तरफ भी और ....इस तरफ भी कुछ अनकहे शब्द कुछ अनबूझे शब्द बीचों बीच ..... "कल्पना की दीवार " हाँ .....वही .... तुम्हारे लिए "कांच "वाली मेरे लिए "आईने "वाली देहलीज़ ......साँझी शब्द .......अजनबी तुम ......सतत और..... मैं ..... ? मैं.......अनवरत कल्पना पाण्डेय
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें