भाषा / Language
कुछ हाइकू...... (अभी सीख रही हूँ ! सुझाव आमंत्रित)
✦
कुछ हाइकू...... (अभी सीख रही हूँ ! सुझाव आमंत्रित)
तनहा पंछी
अजनबी शहर
बेबस हवा
बूढ़ा दरख़्त
झुर्रियों की बहार
मांगता स्नेह
सुन्न मंजर
नाराज़ हलचल
चिपका दिन
भरी हथेली
लकीरों में उलझी
चुप जिंदगी
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें